ऐसे करेंगे टमाटर का USE तो चमकने लगेगा चेहरा, जानें आम चीजों के खास गुण
चेहरे को चमकाने के लिए अधिकांश लोग कई तरह के कॉस्मेटिक्स यूज करते हैं। इन कॉस्मेटिक्स से चेहरा चमके या न चमके लेकिन कई बार रिएक्शन जरूर होता है। इसीलिए चेहरे चमकाने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग ज्यादा बेहतर है। हिंदुस्तानी परंपरागत ज्ञान के अनुसार अनेक तरह के हर्बल नुस्खे हैं, जिनका इस्तेमाल कर समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
चेहरे पर मुंहासे हो या दाग-धब्बे या उम्र के पड़ाव के साथ चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, इन सब के लिए परंपरागत स्वदेशी ज्ञान से कई हर्बल नुस्खे तैयार करके समस्या का निवारण किया जा सकता है। चलिए आज जानते है चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए कौन कौन से परंपरागत हर्बल उपाय सुझाए गए हैं।
- टमाटर का रस निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। सूखने पर चेहरा धो ले। नियमित रूप से यह नुस्खा अपनाने पर चेहरा चमकने लगेगा।

- सेब को पीस लें और इसमें कुछ मात्रा कच्चे दूध की मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें। सप्ताह में कम से कम 4 बार ऐसा करने से काफी फायदा होता है।
- पान के एक पत्ते को पीस लें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। किसी भी हिस्से पर बने दाग, काले निशान या धब्बों पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर चेहरा धो लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार करें। 3 महीने के भीतर निशान मिट जाएंगे।
- एक आलू को बारीक पीस लें। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को प्रतिदिन सुबह शाम कुछ देर के लिए काले निशानों पर लगाकर रखें। फिर धो लें, निशान दूर हो जाएंगे।
- एक आलू को बारीक पीस लें। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को प्रतिदिन सुबह शाम कुछ देर के लिए काले निशानों पर लगाकर रखें। फिर धो लें, निशान दूर हो जाएंगे।
- रोजाना ग्लिसरीन और नींबू रस की समान मात्रा चेहरे के काले धब्बों पर लगाएं। जबरदस्त फायदा होगा।
- हर्बल वैद्यों की जानकारी के अनुसार 1/2 कप पत्ता गोभी का रस तैयार करें। इसमें 1/2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लें, ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में प्राकृतिक रूप से खिंचाव आता है और यह झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।

- रात सोने जाने से पहले संतरे के 2 चम्मच रस में 2 चम्मच शहद मिला लें। चेहरे पर 20 मिनिट तक लगाए रखें। इसके बाद दूध में डूबोकर चेहरे की सफाई करें। ऐसा रोज करने से बहुत जल्दी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
- एक आलू को बारीक पीस लें। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जल्द ही निशान दूर हो जाएंगे।
- रोजाना ग्लिसरीन और नींबू रसको समान मात्रा में मिलाकर चेहरे के काले धब्बों पर लगाएं तो जबरदस्त फायदा होगा और जल्द ही गहरे काले निशानों की छुट्टी हो जाएगी।
तुरई या तोरी एक सब्जी है जिसे लगभग संपूर्ण भारत में उगाया जाता है। तुरई का वानस्पतिक नाम एक्युटेंगुला है। तुरई को आदिवासी विभिन्न रोगोपचार के लिए उपयोग में लाते है। मध्यभारत के आदिवासी इसे सब्जी के तौर पर बड़े चाव से खाते हैं और हर्बल जानकार इसे कई नुस्खों में इस्तेमाल भी करते हैं चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ रोचक हर्बल नुस्खों को..
-आधा किलो तुरई को बारीक काटकर 2 लीटर पानी में उबाल लें।इसके बाद पानी को छानकर उसमें बैंगन को पका लें। बैंगन पक जाने के बाद इसे घी में भूनकर गुड़ के साथ खाने से बवासीर की समस्या खत्म हो जाती
-आधा किलो तुरई को बारीक काटकर 2 लीटर पानी में उबाल लें।इसके बाद पानी को छानकर उसमें बैंगन को पका लें। बैंगन पक जाने के बाद इसे घी में भूनकर गुड़ के साथ खाने से बवासीर की समस्या खत्म हो जाती
है।
- पीलिया होने पर तुरई का रस रोगी की नाक में दो से तीन बूंद डालें। इससे नाक से पीले रंग का द्रव बाहर निकलता है। आदिवासी मानते है कि इस नुस्खे से बहुत जल्दी पीलिया खत्म हो जाता है।
- तुरई के छोटे छोटे टुकड़े काटकर छांव में सुखा लें। सूखे टुकड़ों को नारियल के तेल में मिलाकर 5 दिन तक रखें और बाद में इसे गर्म कर लें। तेल छानकर रोजाना बालों में लगाएं बाल काले हो जाएंगे।
- तुरई में इन्सुलिन की तरह पेप्टाइड्स पाए जाते हैं। इसलिए इसे डायबिटीज नियंत्रण के लिए एक अच्छे उपाय के तौर पर देखा जाता है।
- तुरई की बेल को दूध या पानी में घिसकर 5 दिनों तक सुबह शाम पिएं। इससे पथरी में आराम मिलता है।
- तुरई के पत्तों और बीजों को पानी में पीसकर त्वचा पर लगाएं। इससे दाद-खाज और खुजली जैसे रोगों में आराम मिलता है, यह कुष्ठ रोगों में भी हितकारी है।

- अपच और पेट की समस्याओं के लिए तुरई की सब्जी बेहद कारगर इलाज है। डांगी आदिवासियों के अनुसार अधपकी सब्जी पेट दर्द दूर कर देती है।
- आदिवासी जानकारी के अनुसार लगातार तुरई का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। तुरई रक्त शुद्धिकरण के लिए बहुत उपयोगी माना जाती है। साथ ही, यह लिवर के लिए भी गुणकारी होती है।
- आदिवासी जानकारी के अनुसार लगातार तुरई का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। तुरई रक्त शुद्धिकरण के लिए बहुत उपयोगी माना जाती है। साथ ही, यह लिवर के लिए भी गुणकारी होती है।