पेट की चर्बी घटानी है तो रोज करें यह आसन

तोंद कम करने के लिए अर्द्ध चंद्रासन


मोटापे से परेशान हैं और पेट पर जमा चर्बी घटाने के लिए किसी पुख्ता उपाय की तलाश में हैं तो अर्द्ध चंद्रासन आपके लिए मददगार हो सकता है।

इस आसन के नियमित अभ्यास से न सिर्फ पेट का फैट्स कम होता है बल्कि जांघ और कमर का फैट्स भी घटता है। इसके अलावा, अर्द्ध चंद्रासन की मदद से शरीर को अधिक मजबूत बना सकते हैं।

जानें इसकी आसान विधि


इस आसन के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
दोनों हाथों को बांधकर ऊपर की ओर ले जाएं। सांस अंदर की ओर खींचें।
अब सांस छोड़ते हुए दाईं ओर झुकें जिससे कमर से लेकर पैर तक का हिस्सा स्ट्रेच हो सकेगा।
कुछ देर इस अवस्था में रहने के बार वापस सीधे हो जाएं।
इसी प्रक्रिया को बाईं ओर झुककर दोहराएं।
पांच से सात पर आप इस आसन को नियमित तौर पर करें।

ध्यान रखें


अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कत है, कमर में दर्द है या हाई ब्लड प्रेशर है तो इस आसन को न करें। इन स्थितियों में आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम