BEAUTY TIPS: ये हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के बेस्ट घरेलू नुस्खे

 स्किन पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से  हर महिला परेशान रहती है। इससे महिलाओं की खूबसूरती प्रभावित होती है। स्किन पर पड़ने वाले ये स्ट्रेच मार्क्स प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और उम्र बढ़ने की वजह से होते हैं।

शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स तब पड़ते हैं, जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है। मार्केट में मिलने वाली बहुत सी क्रीम इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने का दावा करती हैं। लेकिन, ये ठीक से नहीं कहा जा सकता कि ये क्रीम स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाएंगी ही दिलाएंगी। इसके अलावा, इन क्रीम्स में केमिकल होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसा नहीं है कि इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है। घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप आसानी से इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इन घरेलू नुस्खों से स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।

एलो वेरा जैल-
एलो वेरा जैल स्ट्रेच मार्क्स में बेहद फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हल्के पड़ते हैं और फिर स्किन से बिल्कुल गायब हो जाते हैं। एला वेरा जैल बनाने के लिए आपको एक कप ऑलिव ऑइल, 10 विटामिन ई कैप्सूल और 5 विटामिन एक कैप्सूल की आवश्यकता होती है। इन सबको लेकर एक साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। पेस्ट को स्किन पर तब तक रहने दें जब तक स्ट्रेच मार्क्स पेस्ट को सोख न ले। 

खीरे का रस भी स्ट्रेच मार्क्स में बेहद फायदेमंद होता है। स्ट्रेच मार्क्स से जल्दी निजात पाने के लिए खीरे

के रस में नींबू की कुछ बूंदे मिलाए और पेस्ट बनाएं। इसे स्किन पर जहां स्ट्रेच मार्क्स है रगड़े। इसके बाद हल्के 

गुनगुने पानी से धो लें। 

अंडे का सफेद भाग स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ते हैं। अंडे के 

सफेद भाग में अमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स जल्दी ठीक होते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन ई ऑइल का यूज भी कर सकते हैं। विटामिन ई की 

गोलियों को पीसकर मॉश्चराइजर के साथ स्किन पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप विटामिन ई की गोलियों 

को खा भी सकते हैं।

चीनी में कुछ बूंद बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर स्किन पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। आप 

नहाने के कुछ देर बाद बादाम-चीनी और नींबू का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ना 

शुरू हो जाएंगे। इस पेस्ट को कम से कम एक महीने तक अपनी स्किन पर लगाएं।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम