Posts

Showing posts from May, 2014

करेला के गुणों से सब परिचित हैं

मधुमेह के रोगी विशेषतः इसके रस और सब्जी का सेवन करते हैं | समस्त भारत में इसकी खेती की जाती है | इसके पुष ्प चमकीले पीले रंग के होते हैं | इसके फल ५-२५ सेमी लम्बे,५ सेमी व्यास के,हरे रंग के,बीच में मोटे,सिरों पर नुकीले,कच्ची अवस्था में हरे तथा पक्वावस्था में पीले वर्ण के होते हैं | इसके बीज ८-१३ मिमी लम्बे,चपटे तथा दोनों पृष्ठों पर खुरदुरे होते हैं जो पकने पर लाल हो जाते हैं | इसका पुष्पकाल एवं फलकाल जून से अक्टूबर तक होता है | आज हम आपको करेले के कुछ औषधीय प्रयोगों से अवगत कराएंगे - १- करेले के ताजे फलों अथवा पत्तों को कूटकर रस निकालकर गुनगुना करके १-२ बूँद कान में डालने से कान-दर्द लाभ होता है | २- करेले के रस में सुहागा की खील मिलाकर लगाने से मुँह के छाले मिटते हैं | ३-सूखे करेले को सिरके में पीसकर गर्म करके लेप करने से कंठ की सूजन मिटती है । ४- १०-१२ मिली करेला पत्र स्वरस पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं | ५- करेला के फलों को छाया शुष्क कर महीन चूर्ण बनाकर रखें | ३-६ ग्राम की मात्रा में जल या शहद के साथ सेवन करना चाहिए | मधुमेह में यह उत्तम कार्य करता है | यह अग्नाशय

14 चीजें, इन्हें लेने पर गैस व एसिडिटी की प्रॉब्लम बिना दवा ही ठीक हो जाती है

 अनियमित खान-पान के कारण कई लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में लगातार कब्ज के बने रहने पर गैस या वात की समस्या हो ही जाती है और यही गैस्ट्रिक ट्रबल शरीर में कई अन्य प्रॉब्लम्स, जिन्हें आयुर्वेद की भाषा में वात रोग कहते हैं, का कारण बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को सिरदर्द, कमरदर्द, पेटदर्द, सीने में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। जिसे ये समस्या होती है उसे एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी होने लगती हैं। इसके लक्षण मरीज की हालत खराब कर देते हैं, उसे नींद नहीं आती है। कई बार जब ये समस्या अपनी मनपसंद चीज खाने पर हो जाए तो उससे भी तौबा करने का मन होने लगता है। दरअसल, इस समस्या का मुख्य कारण कुछ आदतें या अनियमित दिनचर्या है। यदि आपको भी अक्सर गैस की समस्या हो जाया करती है तो हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे जिनसे इस समस्या से बहुत जल्दी राहत मिल जाती है।    गैस की समस्या होने के समान्य लक्षण- 1. मतली। 2. उल्टी। 3. लगातार हिचकी। 4. पेटदर्द और सूजन।   पानी पिएं-  पानी न पीना या पानी की कमी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण  है। गैस की समस्या हो या न हो दिनभर मे

थकान दूर करने के ये है सबसे आसान तरीके

  चाहे ऑफिस हो या घर, महसूस की जा रही थकान आपके जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित तो करती ही है। थक गया हूँ मैं! यह कहकर कहीं न कहीं आपकी शारीरिक एवं मानसिक निराशा प्रकट होती है। इससे उबरने के लिए हमें एक एनर्जी ड्रिंक की तलाश होती है। हाँ,एनर्जी ड्रिंक कुछ हद तक तात्कालिक थकान को दूर तो करती है, लेकिन यह इसके मूल कारणों का निवारण नहीं करती, जिससे बाद में स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने में आता है। इसलिए बेहतर यह है कि आप महसूस किए जा रहे थकान के मूल कारणों को जानने का प्रयास करें। आइए अब आपको हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताते हैं जिससे आपको थकान का एहसास होता है।   कारण-  भोजन की कमी।  - भोजन में पौष्टिक तत्वों  का अभाव।  -शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी। -शारीरिक श्रम एवं अच्छी नींद का अभाव । खाद्य पदार्थ जिनके कारण थकान होती है- हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची बताने जा रहे हैं, जो थकान की उत्पत्ति में प्रमुख कारण होते है। स्टार्च युक्त केक,कूकीज तथा ब्लीच्ड एवं प्रोसेस्ड किए हुए फूड आपको शार्ट टर्म एनर्जी तो देते हैं लेकिन इसके बाद एक बुरी स्थिति ज

टूथपेस्ट के 7 अनोखे Uses, जो हर रोज आपके काम आएंगे

  ब्रश करना हमारे दिनचर्या के महत्वपूर्ण कामों में से एक है। ब्रश करने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह के टूथपेस्ट उपयोग करते हैं ताकि दांत मोती जैसे चमकने लगे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि टूथपेस्ट सिर्फ दांत को मोतियों सा चमकदार बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि इसके कई और उपयोग भी हैं। यदि आप भी टूथपेस्ट की इन उपयोगिताओं से अनजान हैं तो चलिए आज जानते हैं टूथपेस्ट के ऐसे ही कुछ उपयोगों के बारे में....     - यदि कोई जल जाए तो जलन से तुरंत राहत व छालों से बचने के लिए टूथपेस्ट लगाएं जलन में आराम मिलेगा व जले का निशान भी नहीं रहता है। कीड़े के काटने पर भी टूथपेस्ट लगा लेने पर राहत मिलती है। - टूथपेस्ट का यूज करके घर पर ही मैनिक्योर किया जा सकता है। थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लेकर उसे पानी में घोल लें। अपने हाथों को उस पानी में डूबो लें कु छ देर तक हाथों को उसमें डूबा रहने दें फिर हाथों को हल्के-हल्के से मसाज करें। टूथ ब्रश से नाखून के आसपास की सफाई करें। घर पर ही मैनिक्योर करने का ये सबसे आसान तरीका है। - आऊच! क्या शेव करते वक्त आपने अपने आप को चोट पहुंचा ली इसमें कोई आश्चर्य नहीं

बिना मेकअप चाहिए हो चमकता चेहरा तो करें ये खास काम

Image
रफ त्वचा एक ऐसी समस्या है, जिसका इलाज अधिकतर लोग कॉस्मेटिक्स का उपयोग करके करना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम सिर्फ कॉस्मेटिक्स से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसीलिए शरीर को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाने का सबसे आसान तरीका योगासन है। सर्वांगसन एक ऐसा ही योगासन जिसका यदि नियमित अभ्यास किया जाए तो आंखें स्वस्थ रहती है और स्किन ग्लो करने लगती है।       सर्वांगासन की विधि -  सुविधाजनक स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर शवासन में लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को जांघों की बगल में तथा हथेलियों को जमीन पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़कर ऊपर उठाइएं तथा पीठ को कंधों तक उठाइएं। दोनों हाथ कमर के नीचे रखकर शरीर के उठे हुए भाग को सहारा दीजिएं। इस तरह ठुड्डी को छाती से लगाए रखें। अब सांस को रोके नहीं स्वाभाविक रूप से चलने दें। यथाशक्ति पैर और धड़ को एक सीध में रखें। इस स्थिति में रुकने के बादए पैरों को जमीन पर वापस ले आएं। पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए घुटनों को माथे के पास ले आएं। हाथों को जमीन रखते हुये शरीर और पैरों को धीरे

दो हफ्ते में पेट कम करने के आसान उपाय

पेट कम करने के लिए खाना छोड़ने या कम खाना खाने की बजाय स्वस्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करें। नियमित व्यायाम संतुलित आहार पेट की चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। " पेटी की चर्बी से हर दूसरा व्यक्ति परेशान नजर आता है। यह समस्या काफी आम हो चुकी है। इसके लिए अपनी एक नियमित दिनचर्या बनाएं और गंभीरता से इसका अनुसरण करें। आइए जानें कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर महज दो सप्ताह में ही बढ़े हुए पेट को कम किया जा सकता है। " जौ-चने की रोटी भोजन में गेहूं के आटे की रोटी की जगह जौ-चने के आटे की रोटी का सेवन शुरू कर दें। इसका अनुपात है 10 किलो चना व 2 किलो जौ। इन्हें मिलाकर पिसवा लें। और इसी आटे की रोटी खाएं। इससे आप अतिरिक्त कॉर्बोहाइड्रेट लेने से बचेंगे और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी भी जमा नहीं होंगी। पानी में सौंफ आधा चम्मच सौंफ लेकर एक कप खौलते पानी में डाल दी जाए और 10 मिनट तक इसे ढककर रखा जाए और बाद में ठंडा होने पर पी लिया जाए। नियमित रुप से इसे लेने पर पेट जल्द कम होगा। नारियल पानी नारियल पानी इसमें अन्य फलों के मुकाबले ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। न त

कुछ Common सब्जियां, इन रोगों में ये करती हैं अचूक दवा का काम

सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसीलिए डॉक्टर्स हेल्दी रहने के लिए सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। बचपन में हमेशा माता-पिता खाना खाते समय सब्जियां खाने पर ज्यादा जोर दिया करते थे। अक्सर भोजन करते समय पिता की डांट, वो भी सिर्फ सब्जियों को लेकर, बहुत चुभती थी। ऐसा लगभग हर घर में आज भी होता हैै। आज जब हम सब्जियों के गुणों के बारे में पढ़ते हैं तो लगता है कि बचपन की वो डांट हमारी सेहत को बेहतर बनाने के लिए हुआ करती थी। दरअसल, सब्जियां भी औषधि का काम करती हैं। सब्जियों के इसी महत्व को समझाने के लिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं सब्जियों के औषधीय गुणों के बारे में... लौकी -  लौकी में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसके कारण यह आसानी से पच जाती है। इसमें वसा की मात्रा कम होती है। ऐसा माना जाता है कि लौकी की सब्जी खाने से सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है और गर्मी दूर होती है।  - लौकी के बीजों को पीसकर होंठों पर लगाने से जीभ और होंठ के छाले ठीक हो जाते हैं।  - लौकी को उबालकर खाया जाए तो नाक से निकलने वाले खून यानी नकसीर में आराम मिलता है।   गाजर- गाजर में प्रोटीन, कार्बोहा

ये हैं ऐसे पौधे जिन्हें लोग फालतू मानते हैं, क्योंकि नहीं जानते हैं इनके चमत्कारी गुण

Image
अक्सर लोग जोंकमारी के पौधे को खरपतवार मानते हैं, लेकिन जोंकमारी का छोटा सा मैदानी पौधा खूब औषधीय महत्व का है। कई आदिवासी अंचलों में इसे जिंगनी और धब्बर भी कहते हैं। भारत वर्ष के अनेक इलाकों में इसे कृष्ण नील भी कहा जाता है। आदिवासियों के अनुसार यह तीखी और कड़वी प्रवृत्ति का पौधा होता है। इसका वानस्पतिक नाम एनागेलिस आरवेंसिस है। चलिए आज जानते है जोंकमारी से जुड़े देशी हर्बल नुस्खों के बारे में.. - अचानक चक्कर खाकर कोई गिर पड़े और दांतो को कस ले तो जोंकमारी की पत्तियों को कुचलकर रोगी के नाक पास ले जाएं। तबीयत बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी। - जोंकमारी की पत्तियों को कुचलकर नहाने के पानी में मिला लें। इस पानी से नहाने से त्वचा के रोग दूर हो जाते हैं। - गठिया रोग में इस पूरे पौधे को कुचलकर दर्द वाले भागों पर लगाया जाए तो आराम मिलता है। तिल के तेल में इसकी पत्तियों के रस को मिलाकर दर्द वाले हिस्सों पर लगाया जाए तो आराम मिलता है। - राजस्थान में ग्रामीण अंचलों मे लोग जोंकमारी के साथ मिट्टी के तेल और कपूर को मिलाकर लगाते है। यह नुस्खा गठिया में रामबाण है। - किसी को कुत्ते ने काट लिया

सिर्फ खुशबू बढ़ाने वाला न समझें इस मसाले को, इसमें छुपे हैं ये गजब के गुण

 भारत में सैकड़ों सालों से इलायची का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता रहा है। इलायची दो प्रकार की होती है- बड़ी और छोटी। छोटी इलायची मीठे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। वहीं, बड़ी इलायची नमकीन व्यंजनों के स्वाद को दोगुना कर देती है। बड़ी इलायची को काली इलायची, भूरी इलायची, लाल इलायची, नेपाली इलायची या बंगाल इलायची भी कहते हैं। इसके बीजों से कपूर जैसी सुगंध आती है।   बड़ी इलायची की खास बातें-  बड़ी इलायची का वानस्पतिक नाम ऐमोमम कार्डामोमम है। आयुर्वेद तथा यूनानी उपचार में इसके बीजों के लगभग वे ही गुण बताए गए हैं, जो छोटी इलायची में होते हैं। बड़ी इलायची छोटी से कम स्वादिष्ट होती है। यह मुख्य रूप से नमकीन व्यंजनों में ही उपयोग की जाती है। भारत इस मसाले का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। इलायची के मूल उत्पादक दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट हैं। भारत में इलायची की खेती मुख्यत: तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में की जाती है। भारत में पैदा की जाने वाली इलायची सिर्फ एक मसाला ही नहीं, बल्कि एक बढ़िया औषधि भी है। इसके इन्हीं गुणों के कारण इसे मसालों की रानी भी कहा जाता है।

ये खास चीजें खाने से पुरुषों का शरीर होता है मजबूत, बढ़ जाती है ताकत

 कोई भी पुरुष तब और ज्यादा आकर्षक लगता है। जब उसका शरीर शेप में हो। इसके लिए मसल्स का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ घंटों जिम में बिताना ही काफी नहीं है, बल्कि सही डाइट प्लान भी जरूरी होता है। खानपान पर यदि पूरी तरह से ध्यान दिया जाए तो मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर आंतरिक रूप से ताकतवर बन जाता है। आइए आज जानते हैं हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके नियमित सेवन से मसल्स मजबूत हो जाती हैं। टमाटर-  टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लाइकोपीन पौधों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक रासायनिक पदार्थ है। यह रासायनिक पदार्थ अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह प्रॉस्ट्रेट, फेफड़े और पेट के कैंसर को खत्म करता है। साथ ही, चेहरे की लालिमा और चमक भी बढ़ाता है। अंडे-  यदि आप अंडे खाते हैं तो इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करें। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए अंडा भी एक उपयोगी औषधि की तरह काम करता है। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है। अंडे के पीले भाग में प्रोटीन और ल्यूटेन जैस तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं।  ड्राय फ्रूट्स-

घरेलू चीजें, इन्हें खाने से रंग गोरा हो जाता है और चेहरा चमकने लगता है

कहते हैं खूबसूरती शरीर की नहीं मन की होती है, लेकिन सब लोग ऐसा नहीं सोचते हैं। कई लोग ये भी मानते हैं कि किसी का गोरा रंग उसके सौ ऐब को दबा देता हैं। इसीलिए कई लोग अपना कलर डार्क या डल होने के कारण खुद को कमतर आंकते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। अपनी रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो दुनिया भर की क्रीम, फेस पैक या स्क्रब लगाना छोड़कर अपने खाने पर ध्यान दीजिए। जी हां, रंगत निखारने के लिए सही आहार जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके सेवन से त्वचा की रंगत निखर जाती है। गाजर-  गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम व पैक्टीन फाइबर होता है, यह कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढऩे नहीं देते हैं। गाजर में विटामिन सी और कैरोटीन होता है जो कि त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है। सुंदर त्वचा पाने के लिए गाजर का जूस रोज पिएं। पपीता-  पपीते में मौजूद कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए। जो लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर का खतरा कम रह

BEAUTY TIPS: ये हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के बेस्ट घरेलू नुस्खे

  स्किन पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से  हर महिला परेशान रहती है। इससे महिलाओं की खूबसूरती प्रभावित होती है। स्किन पर पड़ने वाले ये स्ट्रेच मार्क्स प्रेग्नेंसी , बॉडी बिल्डिंग , एक्स्ट्रा वेट गेन और उम्र बढ़ने की वजह से होते हैं। शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स तब पड़ते हैं , जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है। मार्केट में मिलने वाली बहुत सी क्रीम इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने का दावा करती हैं। लेकिन , ये ठीक से नहीं कहा जा सकता कि ये क्रीम स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाएंगी ही दिलाएंगी। इसके अलावा , इन क्रीम्स में केमिकल होता है , जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसा नहीं है कि इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है। घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप आसानी से इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे बता रहे हैं , जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इन घरेलू नुस्खों से स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। एलो वेरा जैल- एलो वेरा जैल स्ट्रेच मार्क्स में बेहद फायदेमंद

तुलसी और नमक, इन नुस्खों से एकदम पीले दांत भी सफेद हो जाएंगे

कई लोग खुलकर हंसने और मुस्कुराने से डरते हैं। इसलिए नहीं , क्योंकि वो दिल से खुश नहीं है , बल्कि आत्मविश्वास में कमी के कारण। जिन लोगों के दांत पीले होते हैं , वे हंसने में संकोच करते हैं। दरअसल , सही ढंग से केयर न करने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा , खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग , बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं। हममें से अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं , लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में , जब दांत बहुत अधिक पीले या बदरंग हो जाते हैं तो ये अच्छा नहीं लगता। यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये दस तरीके... तुलसी-   तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही , तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं। नमक-   नमक दांतों को साफ करने का सदियों पुराना नुस्खा है। नमक में थोड़ा-सा चारकोल मिलाकर दांत साफ करने