थकान दूर करने के ये है सबसे आसान तरीके

 चाहे ऑफिस हो या घर, महसूस की जा रही थकान आपके जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित तो करती ही है। थक गया हूँ मैं! यह कहकर कहीं न कहीं आपकी शारीरिक एवं मानसिक निराशा प्रकट होती है। इससे उबरने के लिए हमें एक एनर्जी ड्रिंक की तलाश होती है। हाँ,एनर्जी ड्रिंक कुछ हद तक तात्कालिक थकान को दूर तो करती है, लेकिन यह इसके मूल कारणों का निवारण नहीं करती, जिससे बाद में स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने में आता है। इसलिए बेहतर यह है कि आप महसूस किए जा रहे थकान के मूल कारणों को जानने का प्रयास करें। आइए अब आपको हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताते हैं जिससे आपको थकान का एहसास होता है।
 
कारण- भोजन की कमी।

 - भोजन में पौष्टिक तत्वों  का अभाव।

 -शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी।

-शारीरिक श्रम एवं अच्छी नींद का अभाव ।

खाद्य पदार्थ जिनके कारण थकान होती है- हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची बताने जा रहे हैं, जो थकान की उत्पत्ति में प्रमुख कारण होते है। स्टार्च युक्त केक,कूकीज तथा ब्लीच्ड एवं प्रोसेस्ड किए हुए फूड आपको शार्ट टर्म एनर्जी तो देते हैं लेकिन इसके बाद एक बुरी स्थिति जिसे हम क्रैश कह सकते हैं, उत्पन्न करते हैं।
 
 
इसके विपरीत कुछ भोजन इसके उलट ऊर्जा के लम्बे स्रोत के रूप में काम करते हैं, जैसे : बादाम, प्लम, अन प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट एवं एनीमल प्रोटीन (शाकाहारियों के लिए दालें एवं  प्रोटीन पाउडर ) आदि। व्यायाम या शारीरिक श्रम के अभाव की स्थिति में भी शरीर की चयापचय के क्रिया धीमी हो जाती है, फलस्वरूप शरीर अतिरिक्त ऊर्जा को चर्बी के रूप में एकत्रित करने लग जाता है। जिससे वजन बढ़ जाता है और पुन: थकान की स्थिति पैदा होती है। इसलिए नियमित व्यायाम थकान दूर करने में मददगार होता है। यदि आप सुबह सुबह थोड़ा टहल लेते हैं, तो भी आपके शरीर में रक्त का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे थकान मिट जाती है। इसलिए काम से दस पंद्रह मिनट का ब्रेक लेकर की गई चहल कदमी भी थकान को दूर करती है।

डीहाइड्रेशन- थकान का एक बड़ा कारण जिसे हम अक्सर नजरअंदाज  करते हैं वह है डीहाइड्रेशन। कुछ लोगों की आदत पूरे दिन बगैर पानी पीए रहने की होती है, वे सोडा,एनर्जी ड्रिंक और कॉफी इत्यादि पीते रहते हैं और सोचते हैं पानी क्यूँ पीना ..? पर यह उनके शरीर में डीहाइड्रेशन की स्थिति को उत्पन्न कर थकान को बढ़ाता है। डीहाइड्रेशन से न केवल थकान होती है बल्कि इससे शरीर पर अनेक नकारात्मक प्रभाव भी  पड़ता है, जिससे जोड़ों का दर्द, रुखी त्वचा ,मांसपेशियों में ऐंठन, उच्चरक्तचाप, शरीर में टॉक्सिन की उत्पति और वजन बढ़ने जैसे लक्षणों को पैदा करता है। इसके अलावा तनाव, अत्यधिक दवाओं का सेवन,शराब आदि भी थकान उत्पन्न करने में सहायक होते हैं।

निवारण-  अब आपको हम इसके निवारण के कुछ उपाय बतलाते हैं....

-शहद और नीबू का सुबह-सुबह गुनगुने पानी में सेवन करने से थकान दूर हो जाती है।

-अश्वगंधा एवं ब्राह्मी के चूर्ण को सममात्रा में मिलाकर आधे से एक चम्मच लेना थकान दूर करता है।
-भोजन में फलों एवं सब्जियों का सेवन आपको ऊर्जा प्रदान कर रोगों से मुक्त करता है।

-दूध, दाल एवं ताजा मट्ठा अच्छा पाचक, अग्नि बढ़ाने वाला है और ऊर्जा का स्रोत भी है। इनका नियमित सेवन आपकी अग्नि को सम रख पाचन को संतुलित करता है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि भोजन में विटामिन्स,कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन एवं विटामिन्स का सेवन थकान को दूर कर हमें एनर्जी देता है।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम