आपको कब होगा धन लाभ और कब नुकसान, बताते हैं ये सपनेे!

सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे भविष्य की ओर संकेत करते हैं, जबकि कुछ भविष्य में आने वाली परेशानियों से आगाह करते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार कुछ स्वप्न हमें धन प्राप्ति के संकेत देते हैं, वहीं कुछ धन नाश तथा हानि के बारे में भी सूचित करते हैं।

इन संकेतों को समझकर हम जान सकते हैं कि हमें कब धन की प्राप्ति होने वाली है और कब नुकसान। आज हमको कुछ स्वप्न तथा उनके फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके माध्यम से आप भी जान सकते हैं, आपको कब धन लाभ होगा और कब धन की हानि-

1- यदि कोई सपने में स्वयं को कच्छा पहनकर कपड़े में बटन लगाता देखता है तो उसे धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है। यदि कोई स्वप्न में किसी को चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन मिलता है तथा उसके व्यवसाय में भी वृद्धि होती है।

2- यदि कोई स्वप्न में दियासलाई जलाता है तो उसे अनपेक्षित रूप से धन की प्राप्ति होती है। सपने में अगर किसी को धन उधार देते हैं तो अत्यधिक धन की प्राप्ति होती है। 

3- यदि कोई यह स्वप्न देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है जिसमें वह निर्दोष छूट गया है तो उसे अतुल धन संपदा की प्राप्ति होती है। यदि कोई सपने में अपने सीने को खुजाता है तो उसे विरासत में संपत्ति मिलती है, यदि आंख खुजाता है तो धन लाभ होता है।
 
4- जो व्यक्ति स्वप्न में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है। जिसे स्वप्न में कुम्हार घड़ा बनाता हुआ दिखाई देता है, उसे बहुत धन लाभ होता है। जो व्यक्ति स्वयं को केश विहीन देखता है, उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है।

5- सपने में यदि गर्दन में मोच आ जाए तो भी धन लाभ होता है। यदि पका हुआ संतरा देखे तो उसे शीघ्र ही अतुल धन-संपत्ति प्राप्त होती है। जो खेत में पके हुए गेहूं देखता है वह शीघ्र ही धनवान बन जाता है।
 
6- जो व्यक्ति स्वप्न में फल-फूलों का भक्षण करता है उसे धन लाभ होता है। जो स्वप्न में धूम्रपान करता है उसे भी धन प्राप्ति होती है। स्वप्न में जिसके दाहिने हाथ में श्वेत सर्प काट ले, उसे बहुत से धन की प्राप्ति होती है।

7- जो व्यक्ति स्वप्न में मूत्र, वीर्य, विष्ठा (गंदगी) व वमन का सेवन करता है, वह निश्चित ही महाधनी हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका से संबंध विच्छेद कर लेता है, तो उसे विरासत में धन की प्राप्ति होती है।
 
8- जिसे सपने में ऊंट दिखाई देता है, उसे अपार धन लाभ होता है। स्वप्न में हरी फूलवारी तथा अनार देखने वाले को भी धन प्राप्ति के योग बनते हैं। सपने में यदि गड़ा हुआ धन दिखाई दे तो उसके धन में अतुलनीय वृद्धि होती है।

9- अगर आपको कोई ऐसा सपना दिखाई दे जिसमें आप स्वयं को दिवालिया घोषित कर दें तो उस व्यक्ति का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो जाता है। जब कोई व्यक्ति सपने में किसी नगर पर विमानों को बम बरसाता हुआ देखता है, तो उसकी अचल संपत्ति नष्ट हो जाती है।
 
10- सपने में यदि किसी को खाली बैलगाड़ी दिखाई दे तो उसे आर्थिक नुकसान होता है और यदि कोई स्वप्न में स्वयं को घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखें तो शीघ्र ही उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो जाती है।

11- यदि कोई स्वप्न में स्वयं को कहीं जाता हुआ देखता है तथा अंधेरा हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। अगर वह व्यापारी है, तो उसे किसी कारणवश कारावास यानी जेल भी जाना पड़ सकता है।
 
12- जो व्यक्ति सपने में सोना मिलता हुआ देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि होती है। स्वप्न में यदि कोई समाचार पत्र में अपने संबंधियों का समाचार पढ़ता है तो उसे भी धन की हानि होती है।

13- स्वप्न में यदि किसी को उल्लू दिखाई देता है तो उसे धन हानि होती है तथा अन्य कष्ट भी उठाने पड़ते हैं। यदि कोई व्यापारी स्वयं को गड्ढे में गिरता देखता है तो व्यापार में बड़ी हानि होती है।

14- यदि कोई धनवान स्वप्न में चिडिय़ा को रोते हुए देखता है तो शीघ्र ही वह सड़क पर आ जाता है यानी उसका धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि सभी कुछ नष्ट हो जाता है।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम