बिना मेकअप चाहिए हो चमकता चेहरा तो करें ये खास काम
रफ त्वचा एक ऐसी समस्या है, जिसका इलाज अधिकतर लोग कॉस्मेटिक्स का उपयोग करके करना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम सिर्फ कॉस्मेटिक्स से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसीलिए शरीर को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाने का सबसे आसान तरीका योगासन है। सर्वांगसन एक ऐसा ही योगासन जिसका यदि नियमित अभ्यास किया जाए तो आंखें स्वस्थ रहती है और स्किन ग्लो करने लगती है।
सर्वांगासन की विधि - सुविधाजनक स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर शवासन में लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को जांघों की बगल में तथा हथेलियों को जमीन पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़कर ऊपर उठाइएं तथा पीठ को कंधों तक उठाइएं। दोनों हाथ कमर के नीचे रखकर शरीर के उठे हुए भाग को सहारा दीजिएं। इस तरह ठुड्डी को छाती से लगाए रखें। अब सांस को रोके नहीं स्वाभाविक रूप से चलने दें। यथाशक्ति पैर और धड़ को एक सीध में रखें। इस स्थिति में रुकने के बादए पैरों को जमीन पर वापस ले आएं। पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए घुटनों को माथे के पास ले आएं। हाथों को जमीन रखते हुये शरीर और पैरों को धीरे.धीरे वापस शवासन में आ जाएं। अब शवासन में शरीर को शिथिल अवस्था में आ जाएं। आसन करते समय आंखों को खुला रखें।
