शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम

शाकाहार के वैसे ही कई लाभ हैं, अब ताजा शोध में शाकाहार का एक और फायदा सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 

शाकाहारी लोगों को कोलोरेक्टल (बड़ी आंत व मलद्वार) कैंसर का खतरा बहुत कम होता है। अमेरिका में कैंसर की वजह से 

होने वाली मौतों में कोलोरेक्टल कैंसर दूसरा प्रमुख कारण है। शोध के दौरान कोलोरेक्टल कैंसर और खाने के बीच संबंध का 

अध्ययन किया गया। शोध के अनुसार रेड मीट से कैंसर का खतरा बढ़ता है, जबकि फाइबर वाले खाने से यह खतरा कम होता 

है। अध्ययन में शामिल 77,659 लोगों में से 380 में कोलन कैंसर और 110 लोगों में रेक्टल कैंसर पाया गया। कैलिफोर्नियाकी 

लिंडा यूनिवर्सिटी के माइकल जे. ओर्लिच ने बताया कि गैर शाकाहारियों से तुलना में पाया गया कि शाकाहारी लोगों को
कोलन

कैंसर होने का खतरा 19 फीसद और रेक्टल कैंसर होने का खतरा 29 फीसद तक कम होता है। हार सकता है कैंसर

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

ऐसे करेंगे टमाटर का USE तो चमकने लगेगा चेहरा, जानें आम चीजों के खास गुण