REMEDIES: गैस्ट्रिक ट्रबल है तो ये करें

गैस्ट्रिक ट्रबल बहुत ही आम है। यह किसी को हो जाए तो उसका दिन बिगड़ जाता है, जिसे ये समस्या होती है उसे एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी होने लगती हैं। इसके लक्षण मरीज की हालत खराब कर देते हैं, उसे नींद नहीं आती है। कई बार जब ये समस्या अपनी मनपसंद चीज खाने पर हो जाए तो उससे भी तौबा करने का मन होने लगता है। दरअसल, इस समस्या का मुख्य कारण कुछ आदतें या अनियमित दिनचर्या है। यदि आपको भी अक्सर गैस की समस्या हो जाया करती है तो हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे जिनसे इस समस्या से बहुत जल्दी राहत मिल जाती है।
1. नारियल पानी- नारियल पानी गैस की समस्या में दवा का काम करता है। यह विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पेट की समस्याओं को दूर करता है, जब भी गैस की समस्या हो दो से तीन बार नारियल पानी पिएं। आराम मिलेगा।

2. पाइनएप्पलपाइनएप्पल में पाचक एन्जाइम्स मौजूद होते हैं। गैस की समस्या हो तो एल्कलाइन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। पाइनएप्पल में भी एल्कलाइन पाया जाता है। इसीलिए इसके सेवन से गैस की समस्या दूर हो जाती है, लेकिन ये ध्यान रखें हमेशा पका हुआ पाइनएप्पल खाएं। कच्चा पाइनएप्पल पेट को फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है।

3. कालीमिर्च- कालीमिर्च भी गैस की समस्या से छुटकारा पाने का एक असरदार उपाय है। लगभग आधा ग्राम कालीमिर्च को पीसकर उसमें शहद मिलाकर लेने से आराम मिलता है।

4. छाछ- थोड़े मेथीदाने, हल्दी और हींग व जीरा मिलाकर पाउडर बनाकर रख लें। सुबह खाना खाने के बाद इस पाउडर को छाछ में डालकर पिएं। गैस व एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

5. पानी पिएं- पानी न पीना या पानी की कमी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण है। गैस की समस्या हो या न हो दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जब भी गैस की समस्या हो तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे एसिड बाहर हो जाता है। साथ ही, गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

6. अदरक- गैस की समस्या में अदरक सबसे बेहतरीन दवा का काम करता है। थोड़ा सा सूखा अदरक चाय में डालकर पीने से गैस से तुरंत राहत मिल जाती है। अदरक में एंटीबैक्टिीरियल और एंटीइंफ्लामेंट्री तत्व पाए जाते हैं। यह पेट और इसोफेगस की समस्या तुरंत दूर करने की क्षमता रखते हैं। इसके सेवन से गैस की समस्या पैदा करने वाले बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं। अदरक के एक टुकड़े को घी में सेंककर काला नमक लगाकर खाने पर गैस से छुटकारा मिल जाता है। सूखे अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से भी यह समस्या खत्म हो जाती है।

7. पुदीना- यदि आपको गैस और एसिडिटी की समस्या ज्यादा परेशान कर रही हो तो पुदीना आपको तुरंत आराम पहुंचा सकता है। पुदीने की कुछ पत्तियां चबा लें या पुदीने की चाय बनाकर पिएं। गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

8. तुलसी- तुलसी कई बीमारियों में जबरदस्त औषधि की तरह काम करती है। रोजाना पांच तुलसी के पत्ते खाने से गैस की समस्या के साथ ही पेट के अन्य कई रोग खत्म हो जाते हैं। गैस की समस्या में तुलसी की चाय बनाकर या उसका रस पीने से भी तुरंत फायदा होता है।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम