कैसे छुड़ायें होली के रंग


होली के बारे में आप जानते ही हैं रंगो के बिना ये अधूरी है। होली पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं, मगर एक वर्ग ऐसा भी है जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलता है, ऐसे रंग जिनको छुड़ाना भी बहुत मुश्किल होती है। होली के बाद रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल काम होता है, ऐसे में आपको चाहिए कि आप ऐसे रंगों का इस्तेमाल करें जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान ना हो। लेकिन इसके साथ ही ये सवाल भी उठता है कि आखिर के कौन से उपाय हैं जिनसे आसानी से होली के रंगों से निजात पाई जा सकती है। आइए जानें कैसे छुड़ायें होली के रंग।


  • कुछ लोग होली इस डर से नहीं खेलते कि कहीं उनकी स्किन खराब ना हो जाए या फिर वे रंगों को कैसे छुडा़येंगे।
  • क्या  आप जानते हैं किसी भी गहरे से गहरे रंग को हटाना बहुत आसान होता है बस आपको उनको छुड़ाने का तरीका आना चाहिए।
  • रंगों को छुड़ाने के लिए आपको आमतौर पर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए।


होली में रंग छुड़ाने के उपाय

अधिक देर तक रंग ना लगाएं

यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्व‍चा होली के बाद भी दमकती रहें तो आपको चाहिए कि आप त्वचा पर बहुत अधिक देर तक रंगों को ना लगने दें बल्कि बीच-बीच में रंगों को हटाते रहें।

बालों पर ना रहने दे रंग

होली पर बालों पर रंग ना लगे ऐसा आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन इसमें तनाव की कोई बात नहीं, आपको चाहिए कि आप बालों पर लगे हुए सूखे रंग तो बार-बार झाड़ते रहें। इसके बाद आप रूई या किसी मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे बालों से रंगों को हटाएं।

दही का इस्तेमाल करें

आपको चाहिए कि आप रंग हटाने के लिए त्‍वचा पर दही का इस्तेमाल करें। आपकी त्वचा पर जहां भी रंग लगा है उन हिस्सों पर दही से हल्के हाथों से मसाज करें। धीरे-धीरे आपका रंग हल्का पड़ने लगेगा और ध्यान रखें इस दौरान त्वचा को बहुत ज्यादा ना रगड़े।

बेसन और नींबू भी है जरूरी

यदि रंग बहुत गहरे हैं तो आप बेसन और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू और बेसन का लेप बनाना होगा आप इसमें दही भी मिला सकती हैं। लेप को रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और हल्के हाथों से रंग हटाएं।

सिरका-आंवले से धोएं बाल

यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल होली के रंगों से खराब ना हो तो आपको चाहिए कि आप रात को पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं। लेकिन इससे पहले आपको रात को ही बालों में तेल की मसाज करनी होगी और होली के बाद रंग छुड़ाने के दौरान शैंपू से सिर धोएं फिर आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धों लें आपके बाल पहले की तरह चमकदार हो जाएंगे।

मॉश्चराइजर भी है जरूरी

यदि आपकी त्वचा से रंग हल्का नहीं पड़ा है और जलन भी हो रही है तो साबुन इत्यादि का इस्तेमाल ना करें बल्कि आटे से त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें और इसके बाद पानी से धोकर त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम होगी और कोई जलन भी नहीं होगी।

होली के रंग छुड़ाने के लिए कभी भी नुकीली चीजों का इस्‍तेमाल न करें। यदि रंग से किसी भी प्रकार की एलर्जी हो जाए, तो डॉक्‍टर से जरूर सलाह लें।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम