बाल गिर रहें हो तो अपनाएं प्याज के ये रामबाण नुस्खे

कभी-कभी बालों का गिरना तो सामान्य-सी बात है, लेकिन रोजाना बालों का बहुत अधिक गिरना अच्छा नहीं है। सोचिए, अगर आपके बाल इसी तरह गिरते रहें, तो कुछ सालों में उनकी दशा क्या होगी। ये एक ऐसी समस्या है जिस पर यदि समय से ध्यान नहीं दिया जाए तो ये बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। यदि आप भी बालों के गिरने से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं प्याज के कुछ खास नुस्खे जो इस समस्या में रामबाण हैं।

क्यों करें प्याज का उपयोग

प्याज बालों को गिरने से रोकता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में सल्फर मौजूद होता है। यही कारण है कि प्याज का रस बालों में लगाने पर इसमें पाया जाने वाला सल्फर रक्त संचार बढ़ाता है। इसका रस स्कल्प इन्फेक्शन को खत्म करता है। साथ ही, बालों को मजबूत बनाता है।

कैसे करें उपयोग

प्याज को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद रस को छान लें। इसे अपनी उंगली के पोरों से बालों में लगाएं। तीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। ये काम हफ्ते में तीन बार करें।

प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाएं

एक-चौथाई कप प्याज के रस में थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी।

ऐसे भी लगा सकते हैं

एक प्याज काटकर रम से भरे एक गिलास में डाल दें। इसे रात भर रखा रहने दें। दूसरे दिन रम को छान लें। प्याज के टुकड़े अलग हो जाएंगे। इस रम से बालों की मसाज करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

शाकाहारियों को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम