दर्द रहित नुस्खों से हटायें ब्लैक हेड्स
ब्लैक हेड्स ब्लैक हेड्स एक आम समस्या है जो आमतौर पर ऑयली स्किन पर ज्यादा होती है। ओपन पोर्स में जमा ऑयल जब बाहरी हवा के संपर्क में आता है तो वह ब्लैक हेड्स का रूप ले लेता हैं। इसका एक और कारण त्वचा की सही तरीके से सफाई न करना भी है। यह ब्लैक और वाइट दो रूपों में चेहरे पर दिखाई देता हैं। ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय अगर आप ब्लैक हेड्स की समस्या से परेशान है तो चिंता न करें। हमारे पास ऐसे पसंदीदा घरेलू उपचार की सूची है जिनको अपनाकर आप त्वचा से जबरदस्ती किये बिना स्वाभाविक रूप से इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को साफ रखने और ब्लैक हैड्स के मुख्य कारण यानि चेहरे और नाक पर से अत्यधिक तेल को कम करने में बहुत महत्वपूर्ण है। स्क्रबिंग स्क्रबिंग ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है। हफ्ते में एक बार जरूर चेहरे पर फेस स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। चेहरे को स्क्रब करने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी, अतिरिक्त तेल और मृत कोशिकाएं साफ हो जाती है और त्वचा से ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं। बेसन और बादाम पेस्ट बेसन और बादाम के पेस्ट को नाक...