दालचीनी (Cinnamon bark)-

दालचीनी का प्रयोग सर्वत्र मसालों के रूप में किया जाता है | भारत में मुख्यतः तमिलनाडु,कर्नाटक एवं केरल में इसकी खेती की जाती है | दालचीनी की छाल तेजपात की छाल से अधिक पतली,पीली व अधिक सुगन्धित तथा स्वादयुक्त होती है | इसका पुष्पकाल एवं फलकाल जुलाई से दिसंबर तक होता है |
आइये जानते हैं दालचीनी के कुछ औषधीय गुणों के विषय में -
१- दालचीनी के तेल को मस्तक पर मलने से सर्दी की वजह से होने वाला सिरदर्द मिट जाता है |
२- दालचीनी का तेल आँखों के ऊपर (पलकों पर) लगाने से आँख का फड़कना बंद हो जाता है और नेत्रों की ज्योति बढ़ती है |
३- आधा चम्मच दालचीनी चूर्ण को दो चम्मच मधु के साथ सुबह शाम सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है |
४-दालचीनी का तेल पेट पर मलने से आंतों का खिंचाव दूर हो जाता है |
५- शहद और दालचीनी मिलाकर रोग ग्रसित भाग पर लगाने से थोड़े-ही-दिनों में खाज-खुजली तथा फोड़े-फुंसी जैसे चर्म रोग नष्ट हो जाते हैं |
हानि - इसकी अधिक मात्रा उष्ण प्रकृति वालों को सिरदर्द पैदा करती है | दालचीनी गर्भवती स्त्रियों को नहीं देनी चाहिए |

Popular posts from this blog

गुनगुना पानी+ शहद+ नींबू, रोज पिएंगे ये COMBO तो होंगे बड़े फायदे

सिर्फ मसाला नहीं औषधि भी है हींग, ये हैं 20 दमदार देसी नुस्खे

अदरक, आंवला, दही को ऐसे करेंगे USE तो सफेद बाल फिर काले होने लगेंगे